भास्कर न्यूज | बाड़मेर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रविवार को आयोजित हुई कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा- 2026 में 9650 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से माकूल इंतजाम सुनिश्चित किए गए। एडीएम रवीन्द्र कुमार ने बताया कि बाड़मेर जिले में 21 परीक्षा केंद्रों पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन हुआ। इसमें रविवार प्रात: 9.30 से दोपहर 12.30 बजे प्रथम पारी में 6360 में से 4836 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 1524 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर 3 से सांय 6 बजे द्वितीय पारी में 6360 में से 4814 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 1546 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पारी में 76.04 एवं द्वितीय पारी में 75.69 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।