बाड़मेर | शहर के गडरा सर्किल ओवरब्रिज का लंबे समय से काम चल रहा है। एक अंडरब्रिज शुरू होने के दौरान दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती हैं। शुक्रवार को ओवरब्रिज के निमार्णाधीन कार्य के दौरान अंडरब्रिज पर लोहे के हल्के चद्दर लगाकर नीचे से ट्रैफिक को शुरू कर दिया। जबकि ओवरब्रिज पर क्रेनों से भारी सामग्री चढ़ाई जा रही है। ऐसे में यदि कोई चूक हो गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। काम शुरू है तो अंडर ब्रिज क्यों खोला : अभी ओवरब्रिज का काम चल रहा है। तो अंडर ब्रिज का रास्ता क्यों खोला गया है। इसके अलावा इसी अंडर ब्रिज की तरफ से लोहे का भारी सामान ऊपर शिफ्ट किया जा रहा है, यदि कोई हादसा हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है। बाड़मेर. गडरारोड ओवरब्रिज के नीचे दूसरी तरफ अंडरब्रिज का रोका गया रास्ता। बाड़मेर. नीचे लोहे की चद्दरों से ढ़के अंडर ब्रिज से गुजरते वाहन। बाड़मेर. गडरारोड सर्किल के ओवरब्रिज पर क्रेन से भारी सामग्री चढ़ाते हुए।