चित्तौड़गढ़ में पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पूरा क्षेत्र "पेपर लीक बंद करो", "रोजगार दो, जवाब दो", "युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो" और "युवा विरोधी मोदी सरकार मुर्दाबाद" जैसे नारों से गूंजता रहा। कांग्रेस ने इस पूरे आंदोलन को युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और रोजगार के अवसरों की कमी ने देश के करोड़ों युवाओं को निराश किया है। जंतर-मंतर की घटना को भी बनाया मुद्दा प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुतलों की शवयात्रा निकाली गई। इसके बाद पुतला दहन किया गया और मानव शृंखला बनाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। महिलाओं और युवाओं की रही बड़ी भागीदारी प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, पूर्व पीसीसी सदस्य रामलाल जाट, महेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, दिनेश सोनी, कालूलाल जाट, बालमुकुंद मालीवाल, आजाद पालीवाल, अर्जुन रायका, महावीर सिंह डेलवास, गोविंद शर्मा, धर्मेंद्र मूंदड़ा, प्रमोद सिंह तंवर, कमल गुर्जर, गौरीलाल गुर्जर, गोविंद चौधरी, नितिन वर्मा, देवेंद्र दयाल सालवी, गणेशलाल जाटोलिया, राकेश घारू, गहरुगिरी गोस्वामी, रामेश्वर बैरवा, कानसिंह भाटी, शंभुलाल प्रजापत, अरुण कंडारा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष रेणु कंवर राठौड़, ग्रामीण महिला अध्यक्ष गायत्री चौधरी, चांदी बैरागी, मीनाक्षी जैन, उमा सुराणा, सीमा राठौड़, कुसुम मीणा, कैलाशी बाई, रजनी शर्मा, नीता लौट, पूजा टेलर, दीपमाला और पूर्व पार्षद राजेश सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।