जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। हॉस्पिटल में ड्यूटी ऑफिसर ने युवती केयर टेकर को काम के बहाने धोखे से बुलाकर रेप किया। अश्लील वीडिया बनाकर ब्लैकमेल कर धमकाया। जयपुर पुलिस स्टेशन में पीड़ित युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। अकेला पाकर जबरदस्ती की पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 21 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में केयर टेकर का जॉब करती है। आरोपी हॉस्पिटल में ड्यूटी ऑफिसर के पद पर इंचार्ज लगा हुआ है। आरोप है कि 8 फरवरी की रात हॉस्पिटल में वह ड्यूटी पर थी। रात करीब 1 बजे आरोपी इंचार्ज ने धोखे से काम के बहाने उसे बुलाया। अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। जॉब से निकालने की भी धमकी विरोध करने पर मुंह दबाकर उसके साथ रेप किया। अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया। विरोध करने और शोर मचाने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मिलने बुलाकर एक बार छेड़छाड़ की। जॉब से निकालने की भी धमकी देकर गाली-गलौच कर दबाव बनाने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।