दतिया विधानसभा उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 61.99% वोटिंग हो चुकी है। ग्रामीण इलाकों के बूथ पर मतदाताओं की कतारें लगी हैं। इस बीच कांग्रेस ने सिरोल में गड़बड़ी की आशंका जताई है। पार्टी प्रत्याशी घनश्याम सिंह यहां पहुंचे और अधिकारियों से बात की। घनश्याम का मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी से है। जिगना बूथ पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर बाहरी लोगों से फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया। वोटिंग में गड़बड़ी के आरोपों पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस जब हारती है तो आरोप लगाती है। ये उनकी हताशा-निराशा का परिचय है। दतिया में 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 2 लाख 20 हजार 400 मतदाता वोट डाल रहे हैं। वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी। दतिया सीट कांग्रेस के राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक में फ्रॉड के मामले में MP-MLA कोर्ट से दो साल की सजा होने के बाद खाली हुई है। अब तस्वीरों में देखिए, दतिया उपचुनाव मतदान के अपडेट्स वोटिंग के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...