मोहता पब्लिक स्कूल का कक्षा 12 सीबीएसई का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। प्रिंसिपल मनीष शर्मा ने बताया कि आयुषी वर्मा ने 93.40 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम, तनिष्क शर्मा ने 92 प्रतिशत के साथ द्वितीय व अक्षरा भारद्वाज ने 91.80 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं संत कौर ने 91, दिव्या अग्रवाल ने 90.80, दीक्षा शर्मा ने 90.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मोहता ग्रुप चेयरमैन श्रीवर्धन मोहता, सीईओ डॉ. पीएस राठौड़, प्रिंसिपल शर्मा व वाइस प्रिंसिपल इंद्र सिंह ने खुशी जताई।