पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला प्रशासन का फोकस निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान कराने पर है। इसके लिए मतदान केंद्रों की व्यवस्था, मतदान दलों का गठन, कार्मिकों के प्रशिक्षण और कानून व्यवस्था बनाए रखने जैसे कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम से मतदान कराया जाएगा, जबकि सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव मतपत्र से होंगे। आयोग ने चुनाव कार्यों की निगरानी, ईवीएम के आवंटन और मतदान दलों की व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।