बारां | डॉ.. भीमराव अंबेडकर जयंती पर समाज कल्याण विभाग की ओर से अंबेडकर सर्किल पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि हेमराज मीना, विधायक राधेश्याम बैरवा, किशनगंज विधायक डॉ. ललित मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर बारां, समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर थे। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट हिमानी यादव सोन को सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जाने पर सम्मानित किया गया। एडवोकेट सोन को जिले की अनुसूचित जाति, जनजातियों के सामाजिक, शैक्षिक तथा आर्थिक उन्नयन के लिए उत्कृष्ट योगदान देने, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने पर जिला स्तरीय डॉ. अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।