अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान मेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए।उन्होंने 120 मैचों में यह माइल स्टोन हासिल किया। शारजाह में गुरुवार को राशिद खान ने दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे के विकेटकीपर तादिवनाशे मरुमानी को LBW किया। मरुमानी राशिद का 200वां विकेट बने। इस मैच को अफगानिस्तान ने 19 रन से जीता। उसने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। तीसरा मुकाबला एक नवंबर को खेला जाएगा। राशिद के नाम ये रिकॉर्ड भी हैं मैच में ये रिकॉर्ड भी बने उमरजई का 44 गेंदों पर शतक उमरजई ने 50 गेंदों पर 116 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 44 गेंदों पर अपना पहला T20I शतक पूरा किया। उनका स्ट्राइक रेट 232 रहा। अफगानिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में राशिद खान ने कुंदई मतिगीमु की गेंदों पर 4 छक्के लगाए। उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए। अफगानिस्तान 221/7 के स्कोर तक पहुंचा। 222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। जिम्बाब्वे 20 ओवर में 202/5 रन ही बना सका। --------------------------------------------- टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… क्या ईशान लौटे तो नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी:भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी-20 मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज ऑकलैंड में दोपहर 12:30 से खेला जाएगा। मैच से पहले चर्चा इस बात की नहीं है कि भारत यह मैच जीतेगा या नहीं। इंडिया पहले ही 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। पढ़ें पूरी खबर