बारां| बैसाख के पावन महीने के अवसर पर अग्रवाल जागृति संगठन की ओर से जीवदया एवं पर्यावरण संरक्षण के सराहनीय कार्य किए गए। संगठन की संस्थापिका मंजू गर्ग, अध्यक्ष उर्मिला बंसल, महामंत्री हेमलता गर्ग के नेतृत्व में आयोजित सेवा कार्य के तहत खाकी बाबा की बगीची में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए तथा पब्लिक पार्क के पास स्थित गोशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा खिलाया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष शीला सिंघल व दमयंती बंसल ने बताया कि कार्यक्रम में संगठन की सदस्याएं आशा गोयल, शीला गोयल, ममता गोयल, शीला सिंघल, शशि गर्ग, मंजू मित्तल, रेखा गर्ग आदि उपस्थित थी।