अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में घर से करीब 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती रात के समय बिना बताए घर से चली गई। वह अपने साथ जरूरी दस्तावेज, कपड़े और मोबाइल फोन भी ले गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रात को ड्यूटी पर गई थी मां, सुबह घर पहुंची तो बेटी नहीं मिली पुलिस को दी रिपोर्ट में मां ने बताया कि वह एक कॉलेज में प्राइवेट नौकरी करती है। 26 अक्टूबर 2026 को रात करीब 10 बजे ड्यूटी पर गई थी। इस दौरान बेटी घर पर ही थी। 27 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे जब वह घर पहुंची तो बेटी घर पर नहीं मिली। तलाश करने पर पता चला कि बेटी 26 अक्टूबर की रात बिना बताए घर से कहीं चली गई। वह अपने साथ कपड़े, जरूरी कागजात और मोबाइल फोन भी लेकर गई है। उसका मोबाइल नंबर भी उसी दिन से बंद आ रहा है। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन युवती का पता नहीं चल सका। इसके बाद अलवर गेट थाने में रिपोर्ट देकर युवती की तलाश करने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।