अजमेर की 12वीं सदी में बनी आनासागर झील में शहर के विभिन्न नालों का गंदा पानी डाला जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार इस पर कार्रवाई करने की बजाय मौन हैं। वहीं बारिश में सड़कों पर जगह–जगह गड्ढे उभर आए हैं जिनसे हादसों का खतरा बना हुआ है। गांधी नगर में सीवरेज का पानी उल्टे घरों में घुस रहा है तो ढोला भाटा के सामुदायिक भवन की सुविधाओं का हाल बेहाल है। आम लोगों की जरूरतों से जुड़ी सड़क, बिजली, पानी, सफाई और कचरा प्रबंधन जैसी सुविधाएं ही लोगों की समस्या बन गई हैं। ‘भास्कर समाधान’ पर लोग अपने इलाके की समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत से रुबरु करवा रहे हैं। हालांकि ‘भास्कर समाधान’ पर इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर अधिकारियों ने कई मामलों में समाधान भी करवाए हैं। पहले एक नजर डालते हैं उन समाधानों पर जिससे लोगों की समस्या दूर हुई… एईएन दीपक जांगिड़ बने 'स्टार ऑफिसर' अजमेर के सी ब्लॉक में रहने वाले चिराग गोयल की समस्या का एईएन दीपक जांगिड़ ने समाधान करवाया है। दरअसल, चिराग ने कुछ समय पहले ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी का प्रेशर बिल्कुल नहीं आता। एईएन और एक्सईएन को भी जानकारी दे दी लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस पर उपखंड 7 के एईएन दीपक जांगिड़ ने प्रेशर सही करवाकर समस्या का समाधान करवा दिया। मेनहोल का खराब ढक्कन हुआ ठीक अजमेर के मखुपुरा रोड, विज्ञान नगर से रेखा रावत ने सड़क पर आड़े हुए मेनहोल के एक खराब ढक्कन की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि कॉलोनी के मेन सीवरेज चैम्बर का ढक्कन खुला हुआ है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित वार्ड की निगम टीम ने ढक्कन को सही कर मरम्मत कर दी है। पेड़ों की छंटाई से करंट का डर खत्म अजमेर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, पुलिस लाइंस से किशन गोपाल ने लोहाखान रोड, आशु जी की चक्की के सामने बिजली के तारों में हरे पेड़ों की शाखाओं के उलझने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि इससे मॉनसून में करंट आने, अर्थिंग होने और शॉट सर्किट की समस्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि मुख्य बिजली लाइन के ऊपर ही दो कमजोर टहनियां लटकी हुई हैं जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इस समस्या के सामने आने के बाद बिजली विभाग ने टहनियों को काटकर पेड़ की छंटाई कर दी है। पानी के लो प्रेशर की समस्या सुधरी अजमेर के साईं बाबा मार्ग, शिव कॉलोनी, गुर्जर मोहल्ले से देवेन्द्र गुप्ता ने लो प्रेशर की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि पानी एक दिन छोड़कर कभी दूसरे तो कभी तीसरे दिन आताा है। सप्लाई भी मुश्किल से कभी 20 मिनट तो कभी आधा घंटा ही आती है। इससे केवल पीने का पानी ही भर पाते हैं। इस समस्या पर कार्रवाई करते हुए अजमेर उपखंड प्रथम की सहायक अभियंता बीना बिड़ला ने प्रेशर की जांच करवा सप्लाई सुचारु करवा लोगों को राहत दी है। आइए अब एक नजर उन समस्याओं पर भी डालें, जिनका समाधान होना अभी बाकी हैं… आनासागर में डाल रहे गंदगी अजमेर से अजय सिंह चौहान ने कैप्टन दुर्गाप्रसाद चौधरी मार्ग, आनंद नगर से ऐतिहासिक आनासागर झील का मुद्दा उठाया है। उन्होंने ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट में लिखा कि आना सागर में अजमेर की विभिन्न कॉलोनियों का गंदा पानी नाले के जरिये डाला जा रहा है। उनका तर्क है कि जब प्रशासन के पास लाखों रुपए की डिवाइडिंग मशीन हैबावजूद इसके झील के कचरे को साफ नहीं किया जाता। इससे पर्यटन पर भी असर पड़ता है। सड़क पर गड्ढा, हादसे का डर दिलीप कुमार शर्मा ने विनायक विहार से सड़क पर गहरे गड्ढे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि गरम मसाला रेस्टोरेंट के सामने सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया है जिसमें तेज गति से वाहन का पहिया जाने पर ड्राइवर अनियंत्रित हो जाता है। इससे हादसे का डर बढ़ गया है। बारिश में इस गड्ढे में पानी भर जाने के बाद सह नजर नहीं आएगा जिससे हादसे का अंदेशा बना रहता हे। इसलिए इसे जल्द भरवाया जाना जरूरी है। सामुदायिक भवन की सुविधाएं खस्ताहाल राकेश थापा ने ढोला भाटा के सामुदायिक भवन की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन शहरी सेवा कैम्प का आयोजन किया गया था। लेकिन यहां के टॉयलेट गंदे पड़े हैं। पानी भी नहीं आता। लेडीज स्टाफ और कर्मचारियों को इससे दिनभर बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। आमजन को भी सुविधाओं की खसताहालत से असुविधा हुई। इस समस्या का समाधान करवाया जाए। सीवरेज जाम, घरों में आ रहा पानी अजमेर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गांधी नगर रोड से अमर सिंह ने जाम सीवरेज लाइन की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि ढोला भाटा इलाके में गांधी नगर ीोड की गली नंबर 2 में सीवरेज चोक पड़ी है। इससे सारी गंदगी वापस घरों में आ रही है। बारिश्या के कारण स्थिति और खराब हो गई है। इसकी शिकायत राजस्था पोर्टल पर भी की है लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। नगर निगम और शहरी सेवा कैम्प में भी बताया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पार्षद ने भी फोन नहीं उठाया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर