अजमेर जिले के मांगलियावास में ब्यावर से अजमेर की ओर आ रहे बायोडीजल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई। टायर फटने के कारण टैंकर में आग भड़क उठी और वह देखते ही देखते आग का गोला बन गया। यह घटना अजमेर ब्यावर नेशनल हाईवे-8 पर गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे की है। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 10 बजे आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलते ही मांगलियावास पुलिस और दमकल की पाँच गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक डायवर्ट कर रास्ता बंद कर दिया और ट्रैफिक को कंट्रोल किया। डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लगा घटना स्थल पर पीसांगन एसडीएम राजीव बड़गूजर, तहसीलदार भागीरथ चौधरी, पीसांगन थानाधिकारी सरोज चौधरी, नसीराबाद सदर थानाधिकारी अशोक बिश्नोई और मांगलियावास थाना प्रभारी श्रवण चौधरी ने जाब्ते के साथ मोर्चा संभाला। हालांकि मांगलियावास पुलिस की बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लापरवाह लोग अपनी जान-माल की परवाह किए बगैर सुलगते टैंकर के बिल्कुल करीब से दुपहिया वाहनों पर गुजरते रहे। इससे दोनों तरफ डेढ़ से दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। ड्राइवर-खलासी ने भागकर बचाई जान आग लगते ही टैंकर ड्राइवर और खलासी ने तुरंत वाहन पार्क कर बाहर निकल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। टैंकर गुजरात से अजमेर आ रहा था। मौके पर मांगलियावास स्थित जेबीआर कंपनी के कर्मचारी शेरू खान (रामपुरा डाबला), मनोज गौरा (जेठाना) और रोहित शर्मा (अजमेर) भी तुरंत पहुँच गए और आग बुझाने में जुट गए। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। देखिए आग लगने के PHOTOS… ………. पढें ये खबर भी…. जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा:आग लगी, दोनों तरफ से बंद कराया ट्रैफिक; दो घंटे बाद पाया काबू जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक केमिकल टैंकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। हादसा महवा उपखंड के मौजपुर गांव के पास शुक्रवार रात करीब 2 बजे हुआ। यह घटना बालाहेड़ी थाना से मात्र 50 मीटर की दूरी पर हुई। (पूरी खबर पढ़ें)