अजमेर जिला परिषद सदस्य के लिए भाजपा ने उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई पुराने चेहरों के टिकट काटे गए हैं, वहीं कई नए चेहरों को मौका दिया है। पूर्व में जिला प्रमुख रही सुशील कंवर पलाड़ा को वार्ड संख्या दो व उप जिला प्रमुख रहे हगामीलाल चौधरी को वार्ड 12 से टिकट दिया गया है। इसी प्रकार नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा के भाई कैलाश लाम्बा की पत्नी सुनीता चौधरी को वार्ड 13 व पूर्व मंत्री सावरलाल जाट के भाई जगदीश लाम्बा को टिकट मिला है। पिछले चुनाव में भाजपा के टिकट पर जिला प्रमुख का चुनाव लड़ने वाले महेन्द्र सिंह मझेवला का टिकट इस बार काट दिया है। इसके अलावा कईयों के टिकट काटे गए है। भाजपा ने 17 महिलाओं को टिकट दिए। यहां देखें प्रत्याशियों की लिस्ट पंचायत समिति उम्मीदवार…. श्रीनगर पंचायत समिति उम्मीदवार… आपके गांव में कब होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे, पढ़िए पूरा कार्यक्रम…. पिछले चुनाव तक अजमेर में 1 जिला परिषद थी। अब भी 1 परिषदों में चुनाव हो रहे हैं। लेकिन इस बार 33 सदस्य चुने जाएंगे। (इसमें 1 पंचायत समिति बड़ल्या नई बनी है) Topics: राजस्थान पंचायत चुनाव