अजमेर दौरे पर आए नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (IAS) आलोक गुप्ता ने करोड़ों खर्च कर नई बनाई गई एडीए की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में नाले का बफर जोन नहीं छोड़े जाने को लेकर जांच की बात कही है। वहीं दूसरी ओर एडीए कमिश्नर (IAS) के.नित्या की ओर से बिल्डिंग नाले पर नहीं बनना बताने को लेकर शिकायतकर्ता अशोक मलिक ने एतराज जताया है और आरोप लगाया कि एसीएस को गलत जानकारी देकर गुमराह किया गया। शिकायतकर्ता ने एसीएस को भेजे पत्र में पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एडीए के बाद अब अतिक्रमियों ने भी नाले को खुर्द-बुर्द कर अतिक्रमण कर लिया। ऐसे में आने वाले बरसाती सीजन में लोगों की परेशानी बढे़गी। इन सभी आरोपों को लेकर एडीए कमिश्नर (IAS) नित्या से सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका। वहीं शिकायतकर्ता ने कहा कि अतिक्रमियों के खिलाफ एडीए की ओर से जानबूझकर कार्रवाई नहीं की जा रही। कल आए थे एसीएस गुप्ता अजमेर नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता शुक्रवार को अजमेर आए थे और इस दौरान नई बनी बिल्डिंग निर्माण में नाले की अनदेखी करने और नाले पर हो रहे अतिक्रमण पर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो जांच का विषय है। गुप्ता ने एडीए कमिश्नर से भी जानकारी ली। इस दौरान एडीए कमिश्नर ने बताया कि नाले के बफर जोन में भवन का निर्माण नहीं किया गया है। इस दौरान नौ मीटर बफर जोन होने की जानकारी दी। शिकायतकर्ता ने भेजा पत्र, रखी मांगे शिकायतकर्ता ने बताया-एडीए कमिश्नर के. नित्या ने गलत जानकारी देकर गुमराह किया और ऐसे में एसीएस को पत्र भेजकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। ये मांगे रखी- ……….. पढ़ें ये खबर भी… करोड़ों में बनी ADA मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में नियमों की अनदेखी:नाले की जगह बदली, बफर जोन भी नहीं छोड़ा; शिकायतकर्ता बोला- सेवन वंडर जैसा हश्र होगा अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) की नवनिर्मित मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। यहां से गुजर रहे नाले का स्वरूप बदल दिया गया। जगह बदल कर बनाए गए नाले के दोनों साइड बफर जोन भी नहीं छोड़ा। (पूरी खबर पढें)