अजमेर के रोडवेज बस स्टैंड पर महिला के पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला बस स्टैंड पर टिकट काउंटर पर लाइन में खड़ी थी, तभी एक चोर महिला पर्स चुराकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला, हेमलता गर्ग ने सिविल लाइंस पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, हेमलता गर्ग (48) बूंदी हाल केसरगंज (अजमेर) की रहने वाली है। 8 अप्रैल 2026 को बूंदी जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर टिकट लेने पहुंची थी। वह कोटा काउंटर नंबर 13 पर लाइन में खड़ी थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में करीब 2 तोले सोने की चेन और 11 हजार रुपए नकद रखे हुए थे। घटना का पता चलने पर महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दी। पुलिस थाना सिविल लाइन अजमेर ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।