अजमेर शहर के लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं, जिन पर प्रशासन भी लगातार कार्रवाई कर रहा है। शहर में बिजली, सड़क, सीवरेज, आवारा पशु और सफाई से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई हैं। वहीं कुछ शिकायतों का त्वरित समाधान होने से लोगों को राहत भी मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज ‘पब्लिक के स्टार’: नरेंद्र तुनवाल, पूर्व पार्षद घूघरा घाटी क्षेत्र निवासी राधा मोहन सेन ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि बिजली के तारों पर विलायती बबूल की शाखाएं झूल रही थीं। तेज हवा के दौरान शाखाएं तारों से टकराने पर स्पार्किंग होती थी, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ था। समस्या मिलने के बाद निवर्तमान वार्ड पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से समन्वय कर पेड़ की शाखाओं की कटाई करवाई। समय पर कार्रवाई से बिजली संबंधी खतरा टल गया और क्षेत्रवासियों व राहगीरों को राहत मिली। बिजली के तारों पर झूल रही पेड़ की शाखाएं हटाई गईं, राहगीरों को मिली राहत घूघरा घाटी क्षेत्र में बिजली के तारों पर झूल रही विलायती बबूल की शाखाओं की समस्या का समाधान कर दिया गया है। क्षेत्र निवासी राधा मोहन सेन ने पेड़ की डालियां तारों से टकराने और तेज हवा के दौरान स्पार्किंग होने की समस्या पोस्ट की थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए बबूल की शाखाओं की कटाई कर मार्ग को पूरी तरह साफ कर दिया। इससे बिजली संबंधी खतरा टल गया और क्षेत्रवासियों के साथ राहगीरों को भी राहत मिली।
शिकायत के 24 घंटे में हुआ समाधान प्रकाश रोड स्थित अशोक नगर क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी रोड लाइट की समस्या का समाधान कर दिया गया है। क्षेत्र निवासी विनय कुमार ने सड़क पर अंधेरा रहने से लोगों को हो रही परेशानी की समस्या पोस्ट की थी। शिकायत के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर रोड लाइट चालू करवा दी। अब क्षेत्र में रोशनी बहाल होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिली है। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… एक साल से खुला सीवरेज टैंक पंचशील नगर से कोमल जैन ने घर के बाहर करीब एक साल से खुले पड़े सीवरेज टैंक की समस्या उठाई है। उनका कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और सफाई कर्मियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। खुले टैंक के कारण आसपास के लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द टैंक को सुरक्षित करवाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। बेसहारा पशुओं के हमले का डर आसिफ खान ने सुभाष नगर क्षेत्र में बेसहारा गायों और कुत्तों की बढ़ती संख्या से लोगों को हो रही परेशानी की समस्या पोस्ट की है। उनका कहना है कि पशु राह चलते लोगों के पीछे दौड़ते हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के साथ हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है। तीन साल से बदहाल सड़क, बरसात में बढ़ रही परेशानी पवन कश्यप ने अजयमेरु रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र की जर्जर सड़क की समस्या उठाई है। उनका कहना है कि पिछले तीन वर्षों से हर बरसात में सड़क की हालत खराब हो जाती है। सड़क पर गड्ढे और कीचड़ जमा होने से लोगों का पैदल और वाहन से निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासियों ने जल्द सड़क निर्माण और मरम्मत कराने की मांग की है। बालाजी मंदिर के बाहर कचरे का ढेर, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी संजीव वशिष्ठ ने मेहंदीपुर बालाजी मार्ग पर फैली गंदगी की समस्या उठाई है। उनका कहना है कि मंदिर के बाहर लंबे समय से कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने नगर निगम से नियमित सफाई और कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 2.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 3.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 5.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 6.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 7.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 8.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर