अजमेर में पति-पत्नी का अपहरण कर उन पर हमला कर पति की दांतली से नाक काटने जैसे जघन्य अपराध के मामले में कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने 8 दोषियों को तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाते हुए स्पष्ट कहा कि ऐसे अमानवीय अपराधों में किसी भी तरह की दया की गुंजाइश नहीं है, जिससे कानून का कड़ा संदेश गया है। कोर्ट ने कहा कि दया नहीं, दंड आवश्यक है अजमेर की सिविल न्यायालय ने आरोपियों को 3-3 साल की कैद के साथ 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 29 गवाह और 97 दस्तावेज पेश किए गए थे। पति की नाक काटकर बनाया था वीडियो सरकारी वकील हनी टांक ने बताया कि 20 मार्च 2023 को पीड़ित हमीद की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जिसमें पीड़ित ने बताया कि उसे और उसकी पत्नी रजिया के साथ इकबाल खान, जावेद ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उनका अपहरण कर नागौर ले गए, जहां उसे उसकी पत्नी से अगल कर दिया गया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गांव में ले जाकर जमकर मारपीट की। बाद में एक तालाब के पास ले जाकर जावेद इकबाल और बीरबल ने मिलकर दांतली से उसकी नाक काट दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने नाक काटने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। फिर गेगल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यालय में चालान पेश किया था। 3-3 साल की सजा सुनाई हनी टांक ने बताया कि कोर्ट में ट्रायल चल रही थी। पुलिस की ओर से कटी हुई नाक और दांतली सहित अन्य सबूत पेश किए गए। अभियोजन पक्ष की ओर से 29 गवाह और 97 से दस्तावेज पेश हुए। इसके बाद कोर्ट ने सभी 8 आरोपियों को दोष सिद्ध साबित करते हुए सोमवार को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है। आरोपियों पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत पीड़ित को साढ़े 3 लाख रुपए सहायता राशि देने के भी आदेश दिए हैं। सरकारी वकील ने बताया कि कोर्ट ने मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मामले में दया का भाव नहीं रखा जा सकता। इसमें दंड दिया जाना आवश्यक है। इसमें कोर्ट ने कहा कि दया नहीं, दंड आवश्यक है। मानव के चेहरे की पहचान मिटाना जघन्य अपराध सरकारी वकील टांक ने बताया कि एक मानव के चेहरे की पहचान को मिटाना, नाक सम्मान का प्रतीक होता है, उसे काटना जघन्य अपराध है, इसलिए इस जघन्य अपराध को देखते हुए नरमी का रुख नहीं अपनाया जा सकता। ------------ मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… युवक की नाक काटने का लाइव VIDEO:विवाहिता को भगा ले जाने की दी सजा; लाठी-सरियों से पीटा, फिर चौराहे पर फेंक गए विवाहिता को भगा ले जाना युवक को महंगा पड़ा। विवाहिता के पति सहित परिवार वालों ने युवक का अपहरण कर लिया। फिर लाठी-सरियों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। फसल काटने वाले औजार (दांतली) से उसकी नाक काट डाली। इसके बाद उसे चौराहे पर फेंक गए। मामला नागौर का है।(पूरी खबर पढ़ें…) अजमेर में फिल्मी स्टाइल में दंपत्ति का अपहरण:गांव लेजाकर ससुराल वालों ने दामाद की नाक काटी, 7 आरोपी गिरफ्तार अजमेर के गेगल थाना इलाके में रह रहे दामाद का सुसराल पक्ष द्वारा अपहरण कर नाक काटने का मामला सामने आया है। मामला 18 मार्च का है, दो गाड़ियों में भरकर सुसराल पक्ष के लोग गेगल पहुंचे थे। यहां से दंपती का अपहरण कर नागौर के मारोठ गांव ले गए। दंपती को जमकर पीटा और दामाद को रात करीब 2 बजे गांव के तालाब पर ले जाकर दांतली से नाक काट दी। (पूरी खबर पढ़ें…)