अजमेर की कृष्णगंज थाना पुलिस ने जनाना रोड पर एक फ्लैट में क्रिकेट मैच पर सट्‌टा लगा रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार चुरू और एक उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने यहां से मोबाइल, लेपटॉप सहित अन्य सामान भी जब्त किए। यहां हर दिन लाखों का लेनदेन और करोड़ों के अवैध लेनदेन का हिसाब भी मिला। इनको फ्लैट किराए पर देने वाले के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी। इस पूरे मामले की जानकारी एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ ने दी। इस दौरान सीओ नॉर्थ शिवम जोशी, सीआई अरविंदसिंह भी मौजूद रहे। एएसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ ने बताया- अरावली अपार्टमेन्ट में रेड्डी अन्ना गैमिंग साईट पर गैम और आईपीएल मैच में सट्टे लगाने की सूचना मिली थी। इस पर फ्लैट नंम्बर ए-308 अरावली अपार्टमेन्ट को चेक किया। 5 संदिग्ध व्यक्ति मिले। पूछताछ करने पर आरोपियों ने रेड्डी अन्ना गैमिंग साईट पर गैम व क्रिकेट सट्टे के भाव सटोरियों से फोन लाईन पर लेकर खाईवाली करना और जुआ खेलना बताया। इस पर पांचों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों कब्जे से जुआ की 3 हजार 400 रुपए, 52 ताश पती, 4 लेपटॉप, 18 मोबाईल हैण्डसेट, 5 लेपटॉप चार्जर, 5 मोबाइल चार्जर, 4 बैंक डायरिया, 2 एटीएम कार्ड, 9 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल नम्बर सिम, 1 एयरटेल फाइबर सेटअप बॉक्स, 1 एक्सटेन्स बिजली बोर्ड और 1 नोट बुक मिली। इस दौरान प्रतिदिन करीब 20-22 लाख रुपए के हार-जीत का दांव लगाना व अब तक करोड़ों रुपए का लेन-देन होना सामने आया है। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। सट्टा खेलने के लिए फ्लैट उपलब्ध करवाने वाले राजेन्द्र साहू के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इनको किया गिरफ्तार