अजमेर शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान का सिलसिला जारी है। बिजली के अव्यवस्थित तार हटने और 20 दिन बाद जलापूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली है। वहीं निर्माणाधीन मकान के पास बिजली का तार, सड़क किनारे उगी झाड़ियां, सपोर्ट वायर और नालियों की सफाई नहीं होने जैसी नई समस्याओं को लेकर नागरिकों ने भास्कर समाधान के माध्यम से संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के स्टार ऑफिसर : जेईएन विकास साहू आज के हमारे स्टार ऑफिसर जेईएन विकास साहू बने हैं। अजमेर की दयानंद कॉलोनी निवासी विजया जैन ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित थी, जिससे लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। समस्या मिलने के बाद जेईएन विकास साहू ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से आवश्यक कार्रवाई करवाई और जलापूर्ति बहाल कराई। समय पर कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। बिजली के तारों का जंजाल हटने से मिली राहत अजमेर की दयानंद कॉलोनी की सी लेन में बिजली, केबल और वाई-फाई के तारों का जंजाल लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी और हादसे का कारण बना हुआ था। शिकायतकर्ता राहुल वर्मा (एडवोकेट) ने बताया था कि ढीले तार आए दिन टूटते रहते थे और एक घर की बिजली लाइन भी नीचे लटक रही थी। समस्या पोस्ट करने के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और अव्यवस्थित तारों को हटाकर स्थिति सुरक्षित कर दी। समस्या के समाधान के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। 20 दिन बाद दयानंद कॉलोनी में शुरू हुई जलापूर्ति अजमेर की दयानंद कॉलोनी में पिछले 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित थी। इस समस्या को लेकर विजया जैन ने दैनिक भास्कर पर समस्या पोस्ट की थी। समस्या के बाद नगर उपखंड चतुर्थ के कनिष्ठ अभियंता विकास साहू ने कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया। विभाग की ओर से जलापूर्ति बहाल होने की पुष्टि के बाद क्षेत्रवासियों को लंबे इंतजार के बाद राहत मिली। निर्माणाधीन मकान से सटा बिजली का तार बना खतरा अजमेर के शक्ति नगर, आम का तालाब क्षेत्र में रहने वाले अशोक गोयर ने बताया कि उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान बिजली के पोल से जुड़ा मोटा काला तार मकान के बेहद करीब आ गया है, जिससे निर्माण कार्य के साथ-साथ भविष्य में हादसे का भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने बिजली विभाग से तार को सुरक्षित दूरी पर शिफ्ट कराने की मांग की है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो और निर्माण कार्य सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके। सपोर्ट वायर से आवागमन में परेशानी अजमेर के वैशाली नगर क्षेत्र में घर के बाहर लगी बिजली पोल की सपोर्ट वायर लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। शिकायतकर्ता हर्ष ने बताया कि तार रास्ते में होने से आने-जाने में काफी दिक्कत होती है और हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने संबंधित विभाग से सपोर्ट वायर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। सड़क किनारे उगी झाड़ियां बनी परेशानी अजमेर के नेहरू नगर स्थित कर्ण विहार रोड पर सड़क किनारे उगी झाड़ियां राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। शिकायतकर्ता नरपत सिंह रावत ने बताया कि झाड़ियों के कारण सड़क संकरी हो गई है और क्षेत्र में जंगली जानवरों के छिपे होने का डर भी बना रहता है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से सफाई या कटाई नहीं कराई गई। लोगों ने जल्द झाड़ियां हटाने की मांग की है। नियमित सफाई नहीं होने से लोग परेशान अजमेर के धोला भाटा स्थित गुलाब बाड़ी मार्ग पर लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी जमा हो गई है। शिकायतकर्ता मीनाक्षी ने बताया कि सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते, जिसके चलते लोगों ने नालियों पर पत्थर रख दिए हैं। इससे कचरा और गंदगी एक ही स्थान पर जमा हो रही है और दुर्गंध फैलने लगी है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द नालियों की सफाई कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान: स्ट्रीट लाइट की समस्या का हुआ समाधान:अव्यवस्थित पार्किंग, गड्ढे और बंद स्ट्रीट लाइट से लोग परेशान, राकेश गहलोत बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 2.‘भास्कर समाधान’ पर एक क्लिक में हल:आनासागर झील में डाल रहे नाले का पानी, सड़क पर गड्‌ढे से हादसे का डर, सामुदायिक भवन की सुविधाएं खस्ताहाल 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 4.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 5.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 6.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 7.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 8.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 9.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर