अजमेर में गाय को रोटी देने के लिए घर से बाहर निकली बुजुर्ग महिला के हाथ से सोने की दो चूड़ियां पार हो गई। परिजनों के अनुसार, महिला के बाहर निकलते ही बाइक सवार 2-3 युवक उसका पीछा करने लगे थे, जिनमें से एक युवक बाइक से नीचे उतरकर महिला से बात करने लगा। फिर वारदात को अंजाम देकर भा गए। हालांकि, पीड़िता के भतीजे ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया है और बाइक सवार बदमाशों पर ज्वेलरी चुराने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइक सवार बदमाशों पर ज्वेलरी चुराने का आरोप कांता मारवाह मार्ग पुलिस लाइन अजमेर निवासी जितेन्द्र नारवानी पुत्र चिमनदास नारवानी ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में भतीजे जितेंद्र नारवानी ने बताया कि चाची मीना नारबानी (75) अपने घर से पीछे की गली में गाय को रोटी खिलाने के लिए निकली थी। वहां गाय ना मिलने के कारण मुख्य सड़क पर पुलिस लाइन चौराहे की तरफ जाने लगी। तभी आगे जाकर चौराहे के बास बाइक सवार 2-3 युवक पीछे चलने लगे। इस दौरान उनमें से एक युवक बाइक से उतर कर उसके साथ-साथ चलने लग गया और चाची से बात करने की कोशिश करने लगा। इसके थोड़ी देर बाद चाची को ऐसा लगा जैसे उनकी आंखे बंद हो रही हैं या उन्हें कुछ ज्यादा याद नहीं आ रहा। उनको 5 मिनट के बाद ये अहसास हुआ कि उनके हाथ की दो सोने की चूड़ियां नहीं है और इस बीच वो युवक वहां से भाग गए। उसके बाद चाची को कुछ समझ नहीं आया और वो अपने घर लौट गई। बाद में घटना के बारे में बताया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जांच ASI कैलाश चन्द को सौंपी है। ………… पढें ये खबर भी…. सुरक्षा जवान-सुपरवाईजर व ड्रोन पायलट पदों पर होगी भर्ती:18 से 26 हजार मिलेगी सैलरी, जानिए-15 जुलाई से कब कहां लगेंगे कैंप भारत सरकार के पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के तहत जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप नोएडा की ओर से 250 सुरक्षा जवान, 30 सुपरवाईजर, 20 ड्रोन पायलट के लिए भर्ती कैम्प होंगे। इसकी शुरूआत 15 जुलाई से होगी। इसमें हर महीने 18 से 26 हजार रुपए सैलरी मिलेगी। (पूरी खबर पढें)