ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के सामान और बैग चोरी करने वाले एक शातिर चोर को GRP अजमेर ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का एक बैग बरामद किया गया है, जिसमें लैपटॉप, नकदी और कई दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जीआरपी थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया- रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सामान चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एक विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बैग से लैपटॉप और नकदी बरामद पूछताछ के दौरान युवक के पास से एक बैग मिला, जिसके संबंध में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। कड़ाई से जांच करने पर पता चला कि यह बैग एक यात्री का था, जिसे ट्रेन यात्रा के दौरान चोरी किया गया था। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से एक लैपटॉप, नकदी और कई आवश्यक दस्तावेज बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बिहार का रहने वाला है आरोपी प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार युवक बिहार का रहने वाला अनवर है। पुलिस संबंधित राज्य की पुलिस से उसका आपराधिक रिकॉर्ड मंगवा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर हुई चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। ……. पढ़ें ये खबर भी…. मासूम से गैंगरेप के आरोपियों को फांसी की मांग:महिला कांग्रेस नेत्रियों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर विरोध जताया; सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा अजमेर में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने महिला सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट के बाहर बुधवार को महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने नारे लगाते हुए विरोध जताया। साथ ही भाजपा और भजनलाल सरकार पर आरोप लगाए। इसके अलावा श्रीगंगानगर में एक मासूम से सामूहिक रेप करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पूरी खबर पढ़ें