अजमेर शहर में कहीं खराब पेयजल की सप्लाई से लोग परेशान हैं, तो कहीं नाले में पानी भरा रहने से बदबू फैल रही है। सड़क पर पानी के रिसाव और खराब सड़क जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं। लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत भी मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर लक्ष्मी नारायण शर्मा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' गड्डी मालियान, भैरू कॉलोनी से कुनाल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब है। इसके कारण क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया। स्ट्रीट लाइट ठीक होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर लक्ष्मी नारायण शर्मा को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। एक महीने से बह रहा सीवरेज का पानी, समस्या का हुआ समाधान ब्यावर रोड स्थित एचएमटी मार्केट से पंकज कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले एक महीने से सीवरेज का पानी बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया है। सीवरेज के पानी का बहाव रुकने से लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... खराब पेयजल की सप्लाई से लोग परेशान दरगाह बाजार, नया बाजार रोड से सुशील कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पीने का पानी खराब आ रहा है। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग को पानी की गुणवत्ता की जांच करवाकर समस्या का समाधान करना चाहिए, ताकि लोगों को साफ पेयजल मिल सके। नाले में पानी जमा, बदबू से लोगों का रहना मुश्किल अजमेर बायपास से जितेंद्र सिंह रावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में नाले में हमेशा पानी भरा रहता है। पानी जमा रहने से आसपास बदबू फैलती रहती है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने नाले की सफाई करवाकर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। सड़क पर पानी का रिसाव, व्यर्थ बह रहा पानी ज्योति नगर से रेनू शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पर पानी का रिसाव हो रहा है। इससे सड़क पर पानी फैल रहा है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लगातार रिसाव होने से पानी की बर्बादी भी हो रही है। संबंधित विभाग को लीकेज ठीक करवाकर समस्या का समाधान करना चाहिए। खराब सड़क से आवागमन में परेशानी ढ़ोला भाटा से मनोज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क की हालत खराब है। इसके कारण लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि आवागमन आसान हो सके। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. भास्कर समाधान का असर::तीन दिन से रातभर जल रही स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर 2. पूर्व पार्षद नरेंद्र तुनवाल बने 'पब्लिक के स्टार':सड़क पर गड्ढे, पाइपलाइन लीकेज, नाली और सीवरेज चैंबर से जुड़ी समस्याएं शामिल 3. ‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:अधूरा सड़क निर्माण बना परेशानी, लक्ष्मी मोहल्ले में ‘काला पानी’ की सजा, जनता के मुद्दों पर बेफिक्र प्रशासन 4.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 5.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 6. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 7.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 8. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 9.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 10.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें