अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सर्जरी विभाग ने 4 जटिल मामलों में सफल दूरबीन सर्जरी की है। चारों महिलाएं पहले कहीं और गॉलब्लैडर ऑपरेशन के बाद पित्त नली में चोट, रिसाव, पीलिया और असामान्य जुड़ाव जैसी जानलेवा जटिलताओं से जूझ रही थीं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया, अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे, उप-अधीक्षक डॉ. अमित यादव और प्रोफेसर-यूनिट हेड डॉ. अनिल के. शर्मा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि जटिल E2 और E3 बाइल डक्ट इंजरी का लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन राजस्थान के किसी भी मेडिकल कॉलेज में पहली बार किया गया है। उन्होंने कहा- यह सर्जरी अत्यधिक चुनौतीपूर्ण थी, क्योंकि मरीजों के पेट की पहले सर्जरी होने के कारण अंग आपस में बुरी तरह चिपक गए थे। E2 और E3 इंजरी आमतौर पर पेट खोलकर की जाती है। दूरबीन से करना बेहद विशेषज्ञता का काम है। जो सर्जरी विभाग के प्रोफेसर-यूनिट हेड डॉ. अनिल के. शर्मा के नेतृत्व में टीम ने किया। ऑपरेशन कर चारों महिलाओं को दी राहत गांधी नगर किशनगढ़ की रहने वाली महिला (39) को पहले दूरबीन से गॉलब्लैडर ऑपरेशन के दौरान पित्त की मुख्य नली को गंभीर चोट लगी। सूजन और चिपकाव के कारण पेट का ऑपरेशन करना पड़ा। बाद में पित्त का बहाव फिर रुक गया। 3 महीने से पीलिया और तेज खुजली की शिकायत थी। इस पर डॉ. अनिल के. शर्मा की टीम ने लिवर, पेट की दीवार और आंत के चिपकाव को अलग कर नया रास्ता बनाया। मरीज अब स्वस्थ है। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। भीलवाड़ा की महिला (55) ने कुछ महीने पहले भीलवाड़ा में ओपन गॉलब्लैडर सर्जरी कराई। इसके बाद पित्त नली पूरी तरह कट गई। आंत और पित्त नली के बीच फिस्टुला बन गया। 4-5 दिन से पेट दर्द, उल्टी, ड्रेन में हरा-पीला पदार्थ हो गया। इसके बाद दूरबीन से पुराने चिपकाव को हटाया। असामान्य रास्ते को बंद किया । डॉ. अनिल के. शर्मा, डॉ. प्रदीप के. वर्मा, डॉ. अमित गुशाईवाल, डॉ. नमन सोमानी, डॉ. रश्मी सिंह, डॉ. विपिन दीप सिंह ने ऑपरेशन किया। अजमेर की महिला (40) की पहले हुई सर्जरी में फंसी क्लिप को दूरबीन से निकाला गया। महिला के आंखों में पीलापन, गहरे रंग का पेशाब, दाहिने पेट में दर्द की शिकायत थी। इसी प्रकार रूपनगढ़ की युवती (23) की गॉलब्लैडर ऑपरेशन के दौरान टाइप E - पित्त नली पूरी तरह कट गई थी। इन दोनों का भी डॉक्टर्स की टीम ने ऑपरेशन किया। ……… ये खबरें भी पढे़ं… 1…युवक का जबड़ा टूटकर नीचे गिरा, डॉक्टरों ने जोड़ा:डॉक्टर्स बोले-दुर्लभ स्थिति में हुआ ऑपरेशन, जीभ गले में फंसने से जा सकती थी जान अजमेर जिले में सड़क हादसे में युवक का जबड़ा कटकर नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को JLN हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर युवक के जबड़े को दोबारा जोड़ दिया। (पूरी खबर पढें) 2….जेएलएन-अस्पताल में 4 साल के मासूम की हुई जटिल सर्जरी:गर्म तेल से झुलसने के बाद प्राइवेट पार्ट के पास रास्ता हो गया था बंद अजमेर के जेएलएन अस्पताल के डॉक्टरों ने 4 वर्षीय मासूम की जटिल और दुर्लभ प्लास्टिक सर्जरी की। अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया, अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. अमित यादव और प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. नेपो विद्यार्थी ने गुरुवार को मामले की जानकारी संयुक्त रूप से दी। (पूरी खबर पढ़ें…) 3…..जन्म से दिल में छेद था,28 साल बाद पता चला:सांस फूलने से परेशान थी महिला, डॉक्टर बोले- देर होती तो ऑपरेशन संभव नहीं होता अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में एक महिला के दिल के छेद का सफल ऑपरेशन किया गया है। पुष्कर की 28 साल की महिला के जन्म से दिल में 1.79 सेंटीमीटर का छेद (एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट-एएसडी) था, लेकिन 28 साल बाद इसका पता चला। (पूरी खबर पढ़ें…)