अजमेर के जेएलएन अस्पताल के न्यूरो वार्ड में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को गार्ड्स ने पकड़ लिया। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक जोड़ी चांदी की पायजेब, एक पर्स, एक मोबाइल, 4-5 मोबाइल चार्जर, अलग-अलग लोगों के करीब 5 आधार व जनाधार कार्ड मिले। कोतवाली पुलिस कर रही पूछताछ इसके बाद गार्ड उसे जेएलएन चौकी लेकर गए। जहां पुलिसकर्मियों ने युवक से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम शैलेंद्र सिंह (44) निवासी जंजीला नागौर हाल मयूर कॉलोनी श्रीनगर रोड अजमेर बताया। रात करीब 11 बजे उसे कोतवाली थाने ले जाया गया। जहां पुलिस उसे पूछताछ में जुटी है। ……. पढें ये खबर भी…. तपती गर्मी में जेएलएन अस्पताल के एसी-कूलर खराब:हाथ के पंखे का उपयोग करने को मजबूर मरीज, हीटवेव के लिए अलग वार्ड बनाया अजमेर के जेएलएन अस्पताल में गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियों के दावे किए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ वार्डों में एसी और कूलर बंद मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरी खबर पढें