अजमेर में सीवरेज और जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया। क्षेत्रवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की, चेतावनी दी कि समस्याएं नहीं सुलझीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जोसगंज समेत आसपास के वार्डों में सुचारु रूप से सीवरेज कार्य करने, शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों विरोध जताया। क्षेत्रवासी ऋषभसिंह, कमलसिंह, पवन, गीता ने बताया कि सीवरेज कार्य के दौरान लापरवाही बरती जा रही है। ठेकेदारों द्वारा कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है। घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग और कार्य की धीमी गति ने आम जनजीवन प्रभावित है। पूरे क्षेत्र की सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। डामरीकरण और मरम्मत न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां धूल और कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सीवरेज पाइपलाइन डालने के दौरान पेयजल की पाइपलाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिससे पीने के पानी में सीवरेज की गंदगी मिलने की सम्भावना हो रही है। इस दूषित पानी से बीमारी फैलने की आशंका भी है। अत: इनसमस्याओं का समाधान कर राहत दिलाई जाए। …………. पढें ये खबर भी… अजमेर में व्यापारी की स्कूटी से 1.75 लाख चोरी:पुलिस ने जारी की दो संदिग्धों की फोटो, बकरा मंडी की घटना रामगंज थाना क्षेत्र के बकरा मंडी इलाके में एक व्यापारी की स्कूटी से 1 लाख 75 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों की तस्वीरें जारी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पूरी खबर पढें