अजमेर में लव मैरिज को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दूसरे दिन भी हंगामे की स्थिति बन गई। एक युवक-युवती का जोड़ा कोर्ट मैरिज करने के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। इसी दौरान सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए। युवती के भाई, दोस्तों और अन्य रिश्तेदारों ने कलेक्ट्रेट के पीछे युवक-युवती को पकड़ लिया। इस दौरान युवती के भाई और उसके प्रेमी के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। युवती जोर-जोर से रोने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बता दें कि सोमवार को भी एक जोड़ा लव मैरिज के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर SP ऑफिस पहुंचा था। वहां वकीलों और परिजनों में मारपीट के बाद लात-घूंसे चले थे। पहले देखें SP ऑफिस परिसर में हंगामे के 3 PHOTOS शादी के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंचा जोड़ा युवक ने बताया- मैं और युवती पिछले 3 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने मंगलवार को कोर्ट में शादी की है। परिवार इस रिश्ते से नाराज है, इसलिए हम सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी कार्यालय आए। इसी दौरान युवती के परिजन वहां पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया। वहीं युवती ने पुलिस के सामने कहा- मैं अपनी मर्जी से युवक के साथ रहना चाहती हूं, लेकिन परिवार वाले उसे साथ नहीं रहने देना चाहते। युवती के परिजन ने गुमशुदगी का मामला कराया था दर्ज मामले की सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस भी एसपी कार्यालय पहुंची। आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटेलाल मीणा ने बताया- युवती की गुमशुदगी सोमवार को थाने में दर्ज कराई गई थी। वहीं हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम एसपी कार्यालय पहुंची। युवती बालिग है और मामले में आगे अनुसंधान किया जा रहा है। यह खबर भी पढ़ें… लव-मैरिज के बाद सुरक्षा मांगने पहुंचे युवक-युवती , लात-घूंसे चले:वकील और परिजनों में हुई मारपीट ; SP ऑफिस में आधे घंटे तक हंगामा अजमेर SP ऑफिस में दोनों पक्षों के वकीलों और परिजनों में जमकर लात-घूंसे चले। आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया है। दरअसल, एक नवविवाहित जोड़ा वकील और परिजन के साथ सुरक्षा मांगने पहुंचा था। इस दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के परिजनों में भी लात-घूंसे चलने लगे। (पूरी खबर पढ़ें)