उदयपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए है। रात को हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। हालांकि उमस बरकरार है। मौसम विभाग ने आज जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को दिन में करीब दस मिनट तक बारिश हुई थी। इसके बाद रात करीब 11 बजे शहर के कुछ इलाकों में तेज बारिश शुरू हुई। रात की बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी हल्की गिरावट महसूस की गई। शहर में अच्छी बारिश के लिए राजमाली समाज की महिलाओं ने भी शुक्रवार को मटकी फोड़ परंपरा निभाई गई। परंपरा है कि दुकानों के सामने मटकियां फोड़ने पर दुकानदारों की नाराजगी इंद्रदेव तक पहुंचती हैं। इससे इंद्रदेव प्रसन्न या क्रोधित होकर जमकर बारिश बरसाते हैं। मौसम विभाग के अनुसार- जिले में आज कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जल संसाधन विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में जिले में सर्वाधिक एक-एक इंच बारिश मदार और देवास क्षेत्र में दर्ज की गई। उदयसागर क्षेत्र में 8 मिलीमीटर और उदयपुर शहर में 1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम एक्सपर्ट डॉ.आर.एस. देवड़ा ने बताया कि उदयपुर सहित संभाग में आने वाले चार से पांच दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। उमस वाली गर्मी महसूस होगी। हल्के बादल छाये रहेंगे। इससे पहले शुक्रवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों की आवाजाही और नमी के कारण अगले कुछ दिनों तक उमस बनी रह सकती है, जबकि बीच-बीच में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। बारिश की कामना के लिए दुकानों और मंदिरों के सामने फोड़ीं थी मटकियां शहर में अच्छी बारिश के लिए राजमाली समाज की महिलाओं ने भी शुक्रवार को मटकी फोड़ परंपरा निभाई गई। महिलाएं जुलूस के रूप में गणगौर घाट से जगदीश चौक जाने वाले रास्ते पर बाजार की ओर निकलीं थी और रास्ते में दुकानों व मंदिरों के सामने मटकियां फोड़ीं थी। महिलाओं का मानना है कि दुकानों के सामने मटकियां फोड़ने पर दुकानदारों की नाराज़गी और गालियां इंद्रदेव तक पहुंचती हैं। मान्यता के अनुसार, इससे इंद्रदेव प्रसन्न या क्रोधित होकर जमकर बारिश बरसाते हैं। इसी आस्था के साथ हर साल यह परंपरा निभाई जाती है। उदयपुर में एक दिन पहले हुई बारिश उदयपुर के जलाशयों में जलस्तर (आंकड़े मीटर में)