अजमेर में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। इसी दौरान वहां काम करने वाले युवक से उसकी पहचान हुई। आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। कुछ दिन पहले लड़की ने रोते हुए अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी और खुद के गर्भवती होने की बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई।