कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को जयपुर में कहा- राहुल जी ने मुझसे कहा था कि डोटासरा और जूली, तुम लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हो। अब मुझे किसी ऐरे-गैरे नत्थू-खैरे से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। जब मेरा नेता यह कह रहा है, तो मैं भी यही उम्मीद करता हूं। इस पर शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चौधरी ने डोटासरा का नाम लिए बिना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ऐरे-गैरे नत्थू-खैरे कुछ बन जाते हैं तो पागल हो जाते हैं। संदीप चौधरी का यह इशारा साफ तौर पर डोटासरा की ओर ही माना जा रहा है। संदीप पूर्व सीएम अशोक गहलोत के कट्टर समर्थक हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के भी करीबी माने जाते हैं। गहलोत सरकार के समय बंजर भूमि विकास बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। डोटासरा ने गहलोत पर कसा था तंज, गहलोत का अनबन से इनकार कांग्रेस से बीजेपी में जाकर वापस लौटे पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय की अगुवाई में गुरुवार को बांसवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बंगले पर उन्हें 'चौथी बार सीएम' बनाने के नारे लगाए थे। गहलोत के बंगले से निकलकर जब कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, तो डोटासरा ने मालवीय और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गहलोत का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा। डोटासरा ने कहा था- व्यक्तिगत ब्रांडिंग जो करते हैं, वो उन्हें मुबारक हो। व्यक्तिवाद ने कांग्रेस का बहुत नुकसान किया है, तभी तो एक बार हमारी सरकार आती है और फिर चली जाती है। हमारी भी कहीं न कहीं कोई कमी रही होगी। वहीं गहलोत ने डोटासरा के साथ किसी भी अनबन से इनकार करते हुए कहा कि "अध्यक्षजी क्या नाराजगी जताएंगे, हमारी कोई अनबन नहीं है। जिस अंदाज में डोटासरा का तंज, उसी अंदाज में पलटवार डोटासरा ने जिस अंदाज में अशोक गहलोत पर निशाना साधा था, उसके ठीक बाद गहलोत समर्थक संदीप चौधरी के इस पलटवार के बड़े सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। जिस तीखे अंदाज में डोटासरा ने हमला बोला था, अब उसी भाषा में उन पर भी पलटवार हुआ है। राजनीतिक गलियारों में इसे प्रदेश कांग्रेस के भीतर डोटासरा विरोधी खेमे के अचानक सक्रिय होने से जोड़कर देखा जा रहा है। गहलोत से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…. डोटासरा का गहलोत पर तंज, खुद की ब्रांडिंग उनको मुबारक:बोले-व्यक्तिवाद का नुकसान कांग्रेस ने झेल लिया, एक बार सरकार में आते हैं फिर नहीं आते कांग्रेस मुख्यालय की जगह पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बंगले पर बीएपी कार्यकर्ताओं को पार्टी जॉइन कराने पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तंज कसा। डोटासरा ने गहलोत का बिना नाम लिए कहा- कोई व्यक्ति अपनी ब्रांडिंग के लिए काम करे वह उनको मुबारक हो। (पढ़ें पूरी खबर)