अजमेर में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन खुशी-11 के तहत कृष्णगंज थाना पुलिस ने 17 साल की लड़की की तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लड़की 9 अक्टूबर की सुबह घर से लापता हो गई थी।परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के अनुसार, लोहागल निवासी एक व्यक्ति ने 10 अक्टूबर को रिपोर्ट दी कि उसकी 17 साल की बेटी सुबह करीब 9 बजे घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस की स्पेशल टीम ने ढूंढा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 127 (2), 137 (2) और जेजे एक्ट की धारा 84 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बालिका की तलाश के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लोहागल, केसरगंज, आनासागर, पहाड़गंज, वैशाली नगर, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, होटल-ढाबों, रेन बसेरों, बाल संरक्षण गृहों, चूड़ी बाजार, आगरा गेट और दरगाह बाजार सहित संभावित स्थानों पर तलाश की। इस दौरान करीब 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। पुलिस ने बालिका का पता लगाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।