मानसून सीजन के दौरान अजमेर में इस बार भले ही औसत बरसात 62 प्रतिशत ज्यादा बरसात हुई लेकिन पिछले साल के मुकाबले 50 प्रतिशत भी नहीं है। अजमेर में अब तक औसत बरसात 183 मानी गई है और अब तक 301.2 एमएम बरसात हो चुकी है, लेकिन पिछले साल अब तक ये आंकड़ा 617 एमएम था। वहीं पिछले साल जून व जुलाई माह में 33 दिन बरसात हुई , वहीं इस बार केवल 14 दिन बरसात हुई है। अजमेर में सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली है। बीते 24 घंटों की बात करें तो न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले दिनों की तुलना में ठंडे मौसम का एहसास करा रहा है। उमस व गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान अजमेर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जुलाई माह में पिछले 10 सालों में कितनी हुई बरसात पिछले दस सालों की बात करें तो जुलाई माह में साल 2025 में 576.5 एमएम व साल 2022 में 513 एमएम बरसात हुई। साल 2023 में 405 एमएम व साल 2024 में 106.1 एमएम बरसात दर्ज की गई। इसी प्रकार साल 2021 में 129.8 एमएम, साल 2020 में 149.3 एमएम, साल 2019 में 338.3 एमएम, साल 2018 में 148.5 एमएम, साल 2017 में 236.8 एमएम, साल 2016 में 261.6 एमएम बरसात दर्ज की गई। बांध तालाबों में कितना आया पानी जल संसाधन विभाग के अनुसार 15 जून से अब तक अजमेर के लसाड़िया बांध में 1.87 मीटर, रामसर में 6 फीट, मदन सरोवर धानवा में 2 फीट, बिसुन्दनी बांध में 1.10 मीटर, आनासागर में 11 फीट 6 इंच तथा ताज सरोवर अरनिया में एक फीट 5 इंच पानी भरा है। इसी प्रकार पारा प्रथम में 3 फीट, लोरडी सागर में 3 फीट, पारा द्वितीय में 2 फीट 7 इंच, फायसागर में 20 फीट 10 इंच तथा शिवसागर न्यारा में 11 फीट 3 इंच पानी भरा है।