अजमेर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ के समर्थन में खुलकर बोले। उन्होंने राजपूत हॉस्टल में एक प्रोग्राम में राठौड़ को अजमेर नॉर्थ सीट से विधायक बनाने की अपील की है। जयपाल 2 अप्रैल को कुंदन नगर स्थित राजपूत हॉस्टल में आयोजित एक कार्यक्रम बोल रहे थे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर हो रहा है। जिससे राजनीतिक गलियारों में जयपाल के बयान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कार्यक्रम में जयपाल ने कहा कि वे खुद अध्यक्ष बनने के लिए ज्यादा इच्छुक नहीं थे, लेकिन धर्मेंद्र राठौड़ ने उन्हें इसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राठौड़ की अजमेर, राजस्थान से लेकर दिल्ली तक सक्रिय भूमिका रही है। जयपाल ने मंच से अपने और राठौड़ के रिश्तों को केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक बताया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र राठौड़ जो भी जिम्मेदारी उठाते हैं, उसे पूरी ताकत के साथ निभाते हैं। विधायक बनाने की खुली अपील जयपाल ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले राठौड़ से यही कहा कि वे उन्हें अजमेर नॉर्थ से विधायक के रूप में देखना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने मंच से मौजूद लोगों और समाज से खुलकर सहयोग मांगा। उन्होंने कहा, “यह कहा जाता है कि राजपूत समाज 80 से 90 प्रतिशत बीजेपी के साथ रहता है, लेकिन मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि इस बार मेरा साथ दें। मैंने जो पीड़ा उठाई है, उसमें धर्मेंद्र राठौड़ को अजमेर नॉर्थ से विधायक बनाना चाहता हूं।” राजनीतिक हलचल तेज जयपाल के इस बयान को अजमेर की राजनीति में बड़ा संकेत माना जा रहा है। खासकर किसी एक नेता के पक्ष में खुले मंच से समर्थन और समाज से अपील को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के बाद यह मुद्दा कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के बीच भी चर्चा में आ गया है। यह खबर भी पढ़ें…… अजमेर में पूर्व डिप्टी सीएम पायलट की नहीं चली:गहलोत के करीबी बने कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष, डोटासरा के खास को मिली देहात की जिम्मेदारी