अजमेर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सरपंच और पंच के लिए आज शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। 139 सरपंच पद के लिए 980 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। वोटिंग के बाद काउंटिंग शुरू हुई। अब देर रात तक रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की एक ग्राम पंचायत नांद को छोड़कर सिलोरा, अराई, बडल्या, भिनाय पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायत में चुनाव हुए। किशनगढ़ की सिलोरा पंचायत समिति के पाटन गांव में 28 अक्टूबर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए हुई वोटिंग में ग्रामीणों ने हाइवे के कट पर हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिया निर्माण करवाने को लेकर बहिष्कार किया था। लेकिन आज सरपंच व पंच वोटिंग के लिए मतदान किया। मतदान की स्थिति…. पंचायत समिति व ग्राम पंचायत की संख्या ………..