अजमेर में PWD डिपार्टमेंट के ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार 8वीं क्लास के छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छात्र स्कूटी सहित नीचे गिर गया। टक्कर से छात्र के पैर में चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर को रुकवाया, घायल छात्र को जेएलएन अस्पताल भिजवाया। मामले की सूचना पर छात्र के परिजन भी पहुंच गए। एक्सीडेंट की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। छात्र के पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। घटना कृष्णगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को हुई। अब देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS… वैशाली नगर रातिडांग निवासी छोटू लाल मेहरा ने बताया- वह जेएलएन अस्पताल से रिटायर्ड है। उसका पुत्र गौरव मेहरा(13) गुरुवार को स्कूल एक्टिवा पर गया था। दोपहर में स्कूल से घर आते समय पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट के ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह वहीं पर गिर गया। पिता ने बताया कि उसका बेटे गौरव के पैर पर गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने उसे जेएलएन अस्पताल भिजवाया था। जहां उसके पैर में फैक्चर हुआ है। डॉक्टर के द्वारा उसे इलाज दिया गया है। इसे लेकर वह ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ थाने में शिकायत देकर कार्रवाई करवाएंगे। (फोटो-वीडियो सहयोग, नजीर कादरी)