अजमेर में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने साल 2023 में सोशल मीडिया के जरिए युवती से संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का वादा कर उसे अपने घर बुलाया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। कई बार गलत काम किया पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई बार उसके साथ गलत काम किया। हाल ही में भी उसे बहाने से बुलाकर घर में अकेला पाकर रेप किया गया। शादी के लिए कहा तो मना कर दिया जब युवती ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, मामले का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।