केंद्रीय माध्यमिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अजमेर रीजन का रिजल्ट 86.78% रहा। अजमेर रीजन से अलग हुआ गुजरात सातवें स्थान पर रहा। दसवीं बोर्ड रिजल्ट में भी राजस्थान, गुजरात से पिछड़ा था। नाथद्वारा की बेटी दिशी पंवार ने 12 आर्टस में 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणामों में राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर की होनहार छात्रा दिशी पंवार ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दिशी की माता नाथद्वारा में प्रशाद की दुकान संभालते है। दिशी ने पूरे साल सेल्फ स्टडी की ओर ये मुकाम हासिल किया। नाथद्वारा की बेटी रजनी माहेश्वरी ने 12 आर्टस में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। नाथद्वारा की बेटी विधि सिसोदिया ने 12 वीं कामर्स में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विधि मूलत नाथद्वारा की रहने वाली हैं। इनके पिता व्यवसाय करते हैं। नाथद्वारा की बेटी सृष्टि शर्मा ने 12 वीं आर्ट्स में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इनके पिता नाथद्वारा मे आर्ट से जुड़ा व्यवसाय करते है। राजसमंद की बेटी जीनल नन्दवाना ने साइंस में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जीनल आलोक स्कूल की छात्रा है इनके पिता नोकरी व माता सरकारी टीचर है। जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा भूमिका चुण्डावत ने आर्टस में 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इनके पिता कांकरोली पुलिस थाने में एएसआई के पद पर कार्यरत है। दैनिक भास्कर ऐप पर पब्लिश होंगे होनहारों के फोटो 12वीं में 95% या उससे अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट्स की फोटो, वीडियो और इंटरव्यू दैनिक भास्कर एप पर प्रकाशित किए जाएंगे। जानकारी मोबाइल नंबर 9166915111 पर भेजें। इस फॉर्मेट में भेजें … • स्टूडेंट का नाम • स्टूडेंट की फोटो • मार्कशीट की फोटो