अजमेर के फेमस रेस्टोरेंट मैंगो मसाला में वेज बिरयानी में कीड़ा निकला। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाने रेस्टोरेंट गए थे। उन्होंने वेज बिरयानी समेत कई फूड आइटम ऑर्डर किए थे। जब उनका परिवार वेज बिरयानी खा रहा था तो उसमें कीड़ा नजर आया। रेस्टोरेंट स्टाफ से शिकायत करने पर बहस हो गई। मामला 6 अप्रैल का है, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया। हालांकि रेस्टोरेंट मैनेजर ने कहा कि यह एक खास तरह की इलायची है, जो पकने के बाद इस तरह दिखती है। इसके बाद परिवार पैसे देकर वहां से चला गया था। अब 3 पॉइंट में समझिए पूरा मामला… 1. जन्मदिन पर डिनर करने गए, बिरयानी में निकला कीड़ा अजमेर के इन्फ्लूएंसर आकाश सिंह ने बताया- मैं 6 अप्रैल को अपने बर्थडे के मौके पर परिवार के साथ रेस्टोरेंट में डिनर करने गया था। मैंने कई फूड आइटम ऑर्डर किए। अंत में वेज बिरयानी मंगवाई। जब परिवार बिरयानी खा रहा था, तभी मेरी मां कविता की प्लेट में कीड़ा नजर आया। यह देखते ही परिवार के सदस्य घबरा गए। तुरंत रेस्टोरेंट स्टाफ को इसकी सूचना दी। मामले को लेकर कुछ देर तक स्टाफ के साथ बहस भी हुई, जिसके बाद रेस्टोरेंट मैनेजमेंट ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। 2. इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया वीडियो आकाश सिंह ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा- शहर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में इस तरह की लापरवाही ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने रेस्टोरेंट प्रबंधन से फूड क्वालिटी और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की मांग की है। आकाश सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज “इंटरनेशनल फूडी” पर इसका वीडियो भी शेयर किया। 3. मैनेजर का दावा- यह एक इलायची थी मैंगो मसाला के मैनेजर विक्रम सिंह राठौड़ ने कहा- 6 अप्रैल को यह मामला उनके संज्ञान में आया था। मैंने खुद कस्टमर की टेबल पर जाकर चेक किया था। मैंने उनको बताया था कि यह एक इलायची है। जिसे इस तरह के फूड में उपयोग में लिया जाता है। कस्टमर को डिस्काउंट भी दिया गया था। राठौड़ ने कहा- रेस्टोरेंट काफी पुराना है। कस्टमर की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए फूड परोसा जाता है। उन्होंने इस वीडियो को गलत बताया है। रेस्टोरेंट पर लगा था करोड़ों की टैक्स चोरी का आरोप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इन्वेस्टिगेशन विंग ने 8 और 9 मार्च को मैंगो मसाला रेस्टोरेंट पर छापेमारी की थी। 2 दिन की जांच में 15 करोड़ रुपए के टर्नओवर को छुपाने की जानकारी मिली थी। विंग के डिप्टी डायरेक्टर ललितेश मीणा ने बताया था कि रेस्टोरेंट क्लाउड आधारित ‘पेटपूजा’ एप का इस्तेमाल कर अपनी वास्तविक आय छुपा रहा था। (पूरी खबर पढ़ें) … यह खबर भी पढ़ें… डोमिनोज ने बिल्डर को वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा भेजा:खाने के आधे घंटे बाद फोन करके बताया, पता चलते ही तबीयत बिगड़ी अजमेर में डोमिनोज ने शाकाहारी ग्राहक को वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा भेज दिया। आधे घंटे बाद कंपनी ने फोन करके बताया कि पिज्जा नॉनवेज था। तब तक ग्राहक पिज्जा खा चुका था। जानकारी मिलते ही ग्राहक की तबीयत बिगड़ गई। कई बार उल्टियां हुईं। पढ़ें पूरी खबर