अजमेर में लोगों की बुनियादी समस्याओं को दूर करने और प्रशासन को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाने की मुहिम में 'भास्कर समाधान' लगातार मील का पत्थर साबित हो रहा है। इसी कड़ी में शहर के दो अलग-अलग इलाकों से राहत की खबरें आई हैं। अजमेर की दयानंद कॉलोनी में खराब पार्क की लाइट्स को आधिकारियों ने समस्या का पता चलते ही ठीक करवा दिया। ऐसे ही महाराणा प्रताप नगर में 15 दिनों से खराब रोड लाइट्स की समसया भी दूर हो गई। अजमेर में लोगों की ऐसी ही समस्याओं को दैनिक भास्कर की पहल ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार प्रमुखता से उठाया जा रहा है। नतीजा, लोगों की पोस्ट पर विभागीय अधिकारियों ने एक्शन भी लिया और समाधान भी किया है। पहले एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… पोस्ट के बाद बंद पड़ी लाइट हुई ठीक अजमेर के महाराणा प्रताप नगर, कोटड़ा से राजेन्द्र कुमार ने मकान संख्या 1407 से 1419 तक पूरी गली की लाइट बीते 15 दिनों से खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। इस पर एक्शन लेते हुए संबंधित अधिकारी ने समस्या का समाधान करवा दिया है। अब गली की रोड लाइट्स चालू हो गई हैं। राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर' अजमेर के दयानंद कॉलोनी, आरकेपुरम से भानु प्रकाश ने विनायक गार्डन के पास लगे खंभों की लाइट्स खराब होने की परेशानी शेयर की थी। उन्होंने बताया कि अंधेरे में पार्क में टहलने में परेशानी होती है। इस पर अजमेर विकास प्राधिकरण के एक्सईएन राकेश गहलोत ने समस्या का समाधान करवा दिया है। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं। सीावेरज का ढक्कन बना परेशानी विज्ञान नगर से परेश काकानी ने सीवरेज के ढक्कन की समस्या हमें लिख भेजी है। उन्होंने बताया कि गली में बने सीवरेज चैम्बर का ढक्कन तिरछा लगा हुआ है। इससे दोपहिया वाहन चालक और राहगीर परेशान होते हें। कई बार सफाई कर्मचारियों और ठेकेदार को कह चुके लेकिन ठीक नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र में लो वॉल्टेज की समस्या पंचशील कॉलोनी से दीपक सिंह ने लगातार क्षेत्र में लो वॉल्टेज आने की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पोसट कर समस्या बताई कि वो कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। यहां कम क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाया हुआ है जबकि एक अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर की जरूरत है। सिंगल फेज ही दे रखा है। हैंडपंप का ऊपरी हिस्सा गला अजमेर के बिहारी गंज से अरुण कुमार जांगिड़ ने सार्वजनिक हैंडपंप से जुड़ी एक समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में लगा सार्वजनिक हैंडपंप अब भी पीने का स्वच्छ पानी देता है लेकिन इसका ऊपरी हिस्सा गल गया है जिससे पानी बहता है। इसे बदल दिया जाए तो ये अब भी आसपास के घरों को पानी दे सकता है। पांच दिनों से बंद पड़ी रोड लाइट अजमेर से भूपेन्द्र कुमार राठी ने जोन्स गंज के गड्डी मालियान से रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्हाेंने लिखा कि उनके एरिया में लगी कई रोड लाइट बीते पांच दिनों से खराब है। इससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा रहता है। जब टाटा पॉवर वालों से संपर्क किया तो उन्हाेंने कहा कि यह उनका कार्यक्षेत्र नहीं है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 2.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्ढा 3.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 4.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 5.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप