अजमेर जिले के एक सरकारी स्कूल के PTI और सीनियर टीचर को छात्राओं से बैड टच और अश्लील चैट करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस बच्चों को 'गुड टच और बैड टच' के बारे में जानकारी दी तो छात्राओं ने अपने घर जाकर टीचर की हरकत के बारे में बताया। परिजनों की शिकायत पर दोनों टीचर को पहले स्कूल से हटाया गया। इसके बाद सस्पेंड कर दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और चैट रिकॉर्ड जब्त किए हैं। प्रिंसिपल ने देखा आरोपी शिक्षक का मोबाइल, मिली अश्लील चैट छात्राओं ने घर जाकर पीटीआई और सीनियर टीचर की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने स्कूल आकर प्रधानाचार्य से कहा- शिक्षक बच्चियों को अश्लील संदेश भेज रहे हैं। इसके अलावा बैड टच करते हैं। धमकी देते है कि घर पर बताया तो फेल कर देंगे। शिकायत के बाद प्रधानाचार्य ने आरोपी शिक्षक का मोबाइल फोन चेक किया तो अश्लील चैट और कॉल रिकॉर्ड मिले। इस दौरान परिजनों और स्कूल स्टाफ के बीच कुछ कहासुनी भी हुई। शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को किया सस्पेंड शिक्षा विभाग ने दोनों आरोपी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर अजमेर स्थित संयुक्त निदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच के लिए विभागीय कमेटी का गठन किया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और चैट रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं। (इनपुट सहयोग: प्रदीप चौधरी, कालेसरा)