अजमेर शहर में भास्कर समाधान पर उठाई गई समस्याओं का समाधान लगातार हो रहा है। कहीं बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें दोबारा चालू कर दी गईं तो कहीं सार्वजनिक स्थानों से कचरा हटाकर सफाई करवाई गई। वहीं सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत और कॉलोनी में रोशनी की व्यवस्था होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के स्टार ऑफिसर : राकेश गहलोत आज के हमारे स्टार ऑफिसर राकेश गहलोत बने हैं। पुष्कर रोड स्थित नोसर घाटी निवासी योगेश जाटोलिया ने भास्कर समाधान ऐप पर शिकायत पोस्ट की थी कि उनके क्षेत्र की सभी स्ट्रीट लाइटें रात के समय बंद रहती थीं, जिससे अंधेरे में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने के बाद राकेश गहलोत ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम से सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करवाईं। समय पर कार्रवाई से क्षेत्र में रोशनी बहाल हुई और लोगों को राहत मिली। उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्यशैली के लिए उन्हें आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। स्ट्रीट लाइट चालू होने से लोगों को मिली राहत पुष्कर रोड स्थित नोसर घाटी निवासी योगेश जाटोलिया ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि उनके क्षेत्र की सभी स्ट्रीट लाइटें रात के समय बंद रहती थीं। अंधेरे के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए सभी स्ट्रीट लाइटें चालू करवा दीं। अब क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी होने से लोगों को राहत मिली है। दरगाह क्षेत्र से सार्वजनिक स्थान पर फैला कचरा हटाया डिग्गी बाजार निवासी सौद अली ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि दरगाह क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंका जा रहा था, जिससे गंदगी और दुर्गंध फैल रही थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर सफाई कराकर जमा कचरा हटवाया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र साफ हो गया और लोगों को गंदगी से राहत मिली। चंद्रवरदाई नगर में दुरुस्त हुई स्ट्रीट लाइट, अंधेरे से मिली राहत अजमेर के चंद्रवरदाई नगर एफ ब्लॉक में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान हो गया है। क्षेत्र निवासी मृत्युंजय ने इस संबंध में समस्या पोस्ट की थी। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया। अब रात के समय क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी रहने लगी है, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी और सुरक्षा भी बेहतर होगी। विनायक विहार मार्ग पर भरा गया गड्ढा, राहगीरों को मिली राहत अजमेर रोड स्थित विनायक विहार, कंकड़ भैरव क्षेत्र में सड़क पर बने बड़े गड्ढे को भरकर दुरुस्त कर दिया गया है। इस समस्या को लेकर दिलीप कुमार शर्मा ने समस्या पोस्ट कराई थी और बताया था कि गड्ढे के कारण आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे थे। समस्या के बाद संबंधित विभाग ने सड़क की मरम्मत कर गड्ढा भर दिया। इससे अब वाहन चालकों और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है तथा दुर्घटना की आशंका भी कम हो गई है। अजमेर शहर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं सामने आ रही हैं। कहीं सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग से आवागमन बाधित हो रहा है तो कहीं सड़क के बीच बने गड्ढे से हादसे का खतरा बना हुआ है। कई क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई की मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग से लोगों की बढ़ी परेशानी सुभाष नगर रोड स्थित अशोक विहार कॉलोनी निवासी विनोद भारद्वाज ने भास्कर समाधान पर बताया कि कॉलोनी में वाहन सड़क के बीचों-बीच खड़े किए जा रहे हैं। इससे रास्ता संकरा हो जाता है और लोगों व वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने सड़क पर व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग की है। सड़क के बीच गड्ढा, हादसे का खतरा शांतिपुरा निवासी रोहित चौधरी ने बताया कि सड़क के बीच गहरा गड्ढा बन गया है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने जल्द गड्ढा भरवाकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। 15 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे में आवागमन बिहारीगंज निवासी अनिल खंडेलवाल ने भास्कर समाधान पर बताया कि उनकी गली की स्ट्रीट लाइट पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी है। रात के समय पूरी गली अंधेरे में डूब जाती है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने स्ट्रीट लाइट जल्द ठीक कराने की मांग की है। स्ट्रीट लाइट बंद, क्षेत्र में पसरा अंधेरा दानमल माथुर कॉलोनी निवासी त्रिलोक ने बताया कि उनके क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी है। रात के समय अंधेरा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से स्ट्रीट लाइट जल्द चालू कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’ पर एक क्लिक में हल:आनासागर झील में डाल रहे नाले का पानी, सड़क पर गड्ढे से हादसे का डर, सामुदायिक भवन की सुविधाएं खस्ताहाल 2.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 3.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 4.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 5.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 6.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 7.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 8.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर