जोधपुर जिले के लूणी थाना क्षेत्र के खेजड़ली कला गांव में कार सवार युवक पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशो को कुड़ी थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल भी मिली है। आरोपी सुभाष के खिलाफ 3 और रामप्रकाश के खिलाफ पहले से 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। ये था पूरा मामला खेजड़ली कला निवासी महेंद्र सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया था कि वह 9 जुलाई को रात करीब 9 बजे अपनी कैंपर गाड़ी से गिरा होटल से अपने घर खेजड़ली जा रहा था। साथ में गांव के रविन्द्र और मौसिन खान भी थे। होटल से 200 मीटर आगे निकलते ही एक सफेद कलर की स्कॉर्पियो ने पीछा करना शुरू किया। उसमें सवार विकास और सुभाष अपनी कार को हमारी कैंपर के पास लेकर आए और पिस्टल लहराते हुए धमकी देने लगें इस पर हम लोग जान बचाकर भागे। लेकिन, इसके बाद आगे जाकर दोनों ने एक गाड़ी और जेसीबी से रास्ता रोक दिया। पीड़ित ने बताया: सुभाष और विकास दोनों अपनी कार से उतरे और जान से मारने की नियत से 5-7 राउंड फायरिंग कर दी। इस पर मैं अपनी गाड़ी में दुबक गया और फिर गाड़ी के बोनेट और शीशे पर लगे, जिससे जान बच गयी। इसके बाद जान बचा के वहां से कसाब की ढाणी के पास गए तो दूसरी कार में सवार बंटी,रोनी, हेमंतराम लाठी- डंडो से मारने के के लिए पीछे भागे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 10 से 15 लोगों ने घेराबंदी के जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों की तलाश के लिए बनाई टीम मामले को देखते हुए कमिश्नर अंशुमन भोमिया, उपायुक्त कमला शेखावत के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा नरेंद्र कुमार पारीक और कुड़ी थानाधिकारी सोमकरण के नेतृत्व में टीम बनाई गई( थानाधिकारी सोमकरण ने बताया - दोनों आरोपियों को थाना क्षेत्र के फिटकासनी से डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों के पास से वारदात में काम में ली पिस्तौल भी बरामद की है। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि सुभाष के खिलाफ डांगियावास, पीपाड़ शहर और बिलाड़ा में तीन और रामप्रकाश के खिलाफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और बिलाड़ा में दो मामले दर्ज है। पुलिस टीम में एएसआई पुरखाराम, कॉन्स्टेबल चम्पालाल, चैनाराम और सुनील भी शामिल थे।