अजमेर में गुरुवार सुबह से ही मौसम में ठंडक और बादल छाए है। मंगलवार रात हुई बरसात के बाद बुधवार को दिनभर सूखा रहा। तापमान में गिरावट हुई। तेज धूप व उमस ने लोगों को परेशान किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.9डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रहा। आनासागर का जल स्तर घटाने के लिए पानी की निकासी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज व कल बरसात हो सकती है।