अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट शेयर होने के बाद दयानंद कॉलोनी की 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान हो गया। वहीं अजमेर रोड स्थित नेहरु नगर में खरपतवार और कचरे की सफाई होने से रास्ता सुगम हुआ। अजमेर के अलग–अलग वार्डों से लोगों की भेजी हुईं अन्य समस्याओं के हल विभागीय समाधान की प्रक्रिया में हैं। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया… चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर' रघुवीर प्रसाद ने दयानंद कॉलोनी से 20 साल पुरानी पाइपलाइन की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि दयानंद कॉलोनी के अलावा, रामनगर और अजमेर कॉलोनी में भी पेयजल लाइन करीब दो दशक पुरानी हैं। इनमें मिट्‌टी भर गई है जिसकी वजह से सप्लाई के समय बहुत कम प्रेशर आता है। जलदाय विभाग में भी समस्या बताई थी लेकिन समाधान नहीं हुआ। पोस्ट के बाद अजमेर नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रमेश चौधरी ने समस्या का समाधान करवा कॉलोनी वालों को राहत पहुंचाई है। पोस्ट के बाद हुई झाड़ियों की सफाई करणी विहार से नरपत सिंह रावत ने अजमेर रोड स्थित नेहरु नगर से खरपतवार और जंगली झाड़ियों की समस्या शेयर की है। उन्होंने ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी पोस्ट में लिखा कि सड़क पर दोनाें ओर झाड़ियां उगी हुई हैं। वाहन चालकों को सामने से आता वाहन स्पष्ट दिखाई नहीं देता और जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है। निगम के कर्मचारी भी इस पर ध्यान नहीं देते। समस्या सामने आने के बाद संबंधित वार्ड के निगम कर्मचारियों ने साफ–सफाई करवाकर समाधान कर दिया है। एक नजर उन समस्याओं पर भी जिनका समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… जेएलएन ईएनटी वार्ड में एसी खराब अजमेर शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जेएलएन हॉस्पिटल के ईएनटी वार्ड की समस्या जागरूक यूजर सुशील कुमार ने भेजी है। भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि बीते दो दिन से उनके बेड का एसी काम नहीं कर रहा है। कर्मचारियों से पूछने पर उन्होंने कहा कि सभी एसी खराब हैं। ऑपरेशन के लिए भर्ती मरीजों को उमस और गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन इस समस्या का समाधन करवाए। 10 महीने से नाली बनने का इंतजार अजमेर के वार्ड 39 की विकास नगर कॉलोनी की गली नंबर एक से नीरज सक्सेना ने सीवरेज से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि एरिया में सीवरेज लाइन डाले 10 महीने हो गए। लेकिन आज तक उनकी गली में एक भी कनेक्शन नहीं किया गया है। घरों से निकलने वाले पानी की समुचित निकासी न होने से पानी घर के बाहर नालियों में जमा हो रहा है। गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज का बरसात का सारा पानी भी कॉलोनी की तरफ ही आता है। पंचशील कॉलोनी में बंदरों का भय अजमेर की पंचशील कॉलोनी से गोविंद प्रसाद दुबे ने बंदरों के झुंड की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि ब्लॉक बी के राजीव सर्किल एरिया में लाल मुंह के बंदरों का आतंक है। घर के सामान जैसे कपड़े फाड़ देना, पानी की टंकी और पाइप तोड़ना, केबल-इंटरनेट की तार, डिश्मेंश एंटीना में तोड़–फोड़ करना, बच्चों को काटना, बुजुर्गों और महिलाओं पर हमला करना आए दिन की घटनाएं हैं। 181 पर भी शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ। अम्बे नगर में बेसहारा कुत्ताें का डर अजमेर के अम्बे विहार से सतीश वर्मा ने बेसहारा कुत्तों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि स्थानीय बी.के. कौल नगर में 50 से 60 कुत्तों का झुंड गली, रास्तों और पार्क के आसपास डेरा डाले रहते हैं। कुछ तथाकथित पशु प्रेमी इन्हें खाना डालकर और शह दे रहे हैं। ये आते–जाते स्कूली बच्चों, महिलाओं और बाइक सवार लोगों पर हमला कर उन्हें काट लेते हैं। संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर