अजमेर में गर्मी के तेवर दिनभर तेज रहे। दिन में गर्मी ने लोगों को परेशान किया। आज अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 25 से 14 प्रतिशत के बीच रही। कल के मुकाबले आज अधिकतम तापमान कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार- बीते 24 घंटों की बात करें तो अजमेर के मिनीमम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया। आने वाले दिनों में मौसम ड्राई रहने की उम्मीद है। गर्मी के साथ आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। रविवार सुबह साढे़ पांच बजे 27 डिग्री व सुबह साढे़ आठ बजे 30.6 व 11 बजे तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर बाजारों में लोगों की चहल पहल कम देखी गई। सुबह व शाम के समय लोगों ने घर से बाहर निकलना मुनासिब समझा। ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री भी बढ़ गई। हाइवे पर भी दिन के समय वाहनों की आवाजाही कम देखी गई। बता दें कि शनिवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 36 से 19 प्रतिशत के बीच रही। फोटोज में देखिए गर्मी से बचाव करते लोग…