अजमेर में एक महिला कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी कर 94 लाख हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी भाइयों ने खर्चा बचाने का झांसा देकर चाइना से लेगिंग्स का ऑर्डर डॉलर में करने का झांसा देकर भारतीय मुद्रा नकद में ले ली। इसके बाद न तो लेगिंग्स का ऑर्डर किया और न ही राशि लौटा रहे है। पीड़िता की रिपोर्ट पर कृष्णगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभियंता नगर चौससियावास रोड अजमेर निवासी हेमा पारवानी पत्नी मनोज पारवानी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह चाइना में कपड़ों का व्यवसाय करती थी। कोरोना के बाद से अजमेर में निवास कर रही है। पिछले दिनों अपने परिचित और रिश्तेदारों के साथ मिलकर चाइना में एक लाख डॉलर की लेगिंग्स का ऑर्डर कैनूज ट्रेडिंग लिमिटेड चाइना को दिया। इसके लिए एक लाख डॉलर की राशि का भुगतान चाइना में करना था, जिसके लिए पति की पहचान के कमल तिलोकानी और उसका भाई सुमित तिलोकानी ने कहा कि आपको टैक्स के अलावा डॉलर में राशि बदलवाने में भी पैसा लगेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय मुद्रा में रुपए 94 लाख 28 हजार 100 का भुगतान भारत में कर दो। हम डॉलर में ही वहां भुगतान कर देंगे। इससे केवल आपको भारतीय टैक्स ही देना पडे़गा और आपका भारतीय मुद्रा से डॉलर में राशि परिवर्तित करने का खर्चा बच जाएगा। ये प्रस्ताव हमें सही और सुरक्षित लगा तो अपने सभी परिचितों और रिश्तेदारों से लेकर 15 से 17 जनवरी के बीच नकद सौंप दी। जब भुगतान कंपनी को नहीं हुआ तो सुमित उर्फ सन्नी से सम्पर्क किया। तो उसने फर्जी रसीद पकड़ा दी। अब मांगने पर भी राशि नहीं लौटा रहे। ………. पढें ये खबर भी… राजस्थान में सैकड़ों फैक्ट्रियां बंद, हजारों लोग बेरोजगार:डिमांड लगातार कम हो रही, घाटा करोड़ों में, बढ़ते ब्याज-बिल से मुश्किल में बिजनेस अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के कारण राजस्थान का मिनरल उद्योग प्रभावित हुआ है। गुजरात के मोरबी की सिरेमिक इंडस्ट्रीज में डिमांड घटने से करीब 2300 से ज्यादा मिनरल्स-ग्राइंडिंग यूनिट्स बंद हो गई हैं। इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों का दावा है कि हर दिन करीब 2 करोड़ 70 लाख से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। बिहार, झारखंड, बंगाल के हजारों मजदूर भी बेरोजगार हो गए हैं। पूरी खबर पढें