झालावाड़ की अकलेरा नगरपालिका के वार्ड नंबर 1 में पिछले तीन माह से सफाई कार्य ठप पड़ा है। दुर्गा मंदिर के पीछे मेन रोड शालीमार की गली में कचरा संग्रहण वाहन नहीं पहुंच रहा है, जिससे स्थानीय निवासी परेशान हैं। वार्ड की नालियां पूरी तरह से कचरे और गंदगी से अटी पड़ी हैं। इसके अलावा, सार्वजनिक कचरा पात्र भी भरे हुए हैं, जिससे आसपास दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने शहरी शिविर कैंप में कई बार लिखित शिकायतें दी हैं। जमादारों को भी इस संबंध में सूचित किया गया है, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बारिश का मौसम नजदीक होने के कारण वार्ड के लोग चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में हर साल पानी भरने की समस्या रहती है। पिछले साल नगरपालिका द्वारा पानी निकासी के लिए बनाई गई नाली भी पूरी तरह बंद पड़ी है। निवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही सफाई नहीं की गई, तो बारिश में गलियों में पानी भर जाएगा। इससे बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, 75% उपस्थिति पर जोर झालावाड़ के पीजी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, अध्ययन पद्धति और दैनिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो. राम कल्याण मीणा ने उच्च शिक्षा को जीवन निर्माण की आधारशिला बताते हुए छात्रवृत्ति की औपचारिकताएं समय पर पूरी करने और विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में प्राध्यापकों ने अनुशासन, नियमित अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए छात्रों को कॉलेज की शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।