खैरथल-तिजारा के कोटकासिम थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर में पुश्तैनी जमीन के विवाद ने छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर हाथ-पैर तोड़ दिए। परिवार को खत्म कर जमीन हड़पने की धमकी देने का आरोप भी है। अलीपुर निवासी राम अवतार चार भाइयों में सबसे बड़े हैं और अविवाहित हैं। परिवार के पास करीब सात बीघा पुश्तैनी जमीन है, जिसमें से केवल एक भाई रामपाल का ही विवाह हुआ है। आरोप है कि रामपाल पूरी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से लंबे समय से अपने भाइयों और माता-पिता को परेशान करता आ रहा है। विरोध करने पर वह कई बार मारपीट भी कर चुका है। बुधवार शाम को भी रामपाल ने अपने बड़े भाई राम अवतार पर लाठी और फरसी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राम अवतार को कोटकासिम से अलवर जिला अस्पताल रैफर किया है। परिजनों का आरोप है कि रामपाल अपने माता-पिता पर भी जानलेवा हमला कर चुका है। वहीं पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देता है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखें वारदात के PHOTOS…