भीलवाड़ा | अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा केंद्रीय कार्यकारिणी की चतुर्थ बैठक कोलकाता के आचार्य महाश्रमण आश्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश विजयवर्गीय कोटा की अध्यक्षता में 11-12 अप्रैल को होगी। बैठक में महासभा के संरक्षक रामप्रसाद विजयवर्गीय बिजौलिया एवं महासभा की कार्यकारिणी सदस्य एवं अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला मंडल की राष्ट्रीय सलाहकार तुलसी विजयवर्गीय बिजौलिया सम्मिलित होंगे। राम प्रसाद विजयवर्गीय ने बताया कि बैठक में कार्यों की समीक्षा, आगे होने वाले कार्यक्रम, समाज उत्थान आदि पर चर्चा होगी। इस अवसर पर देश के विभिन्न भागों से पदाधिकारी, प्रतिनिधि व कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे। बैठक में समाज का महाधिवेशन कराने पर भी चर्चा कर रूपरेखा बनाई जाएगी।