अलवर में ICICI बैंक के पूर्व सेल्स हेड की हत्या की साजिश के मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। एनईबी थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया- अलवर निवासी बैंक अधिकारी कर्णव खत्री (32) ने 7 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि मेरी शादी साल 2018 में गोविंदगढ़ निवासी अर्चना अरोड़ा (30) से हुई थी। हमारे दो बच्चे हैं। अर्चना हाउस वाइफ है। युवक ने रिपोर्ट में बताया- उसकी पोस्टिंग जयपुर में थी। ऐसे में अर्चना अक्सर टैक्सी ड्राइवर ऋषभ की गाड़ी से जयपुर मुझसे मिलने आती थी। अर्चना के टैक्सी में आने-जाने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। आरोप है कि अर्चना और ऋषभ के बीच अवैध संबंध थे। 7 सितंबर 2025 को अर्चना प्रेमी ऋषभ शर्मा के साथ घर से करीब 5 लाख रुपए ज्वेलरी-नकदी और छोटे बेटे को लेकर फरार हो गई। 8 फरवरी 2026 को ऋषभ ने मुझे वॉट्सएप कॉल पर धमकी दी। टैक्सी बुक करके प्रेमी से मिलने जाती थी NEB थाना SHO दिनेश चंद ने बताया- ऋषभ मूलतः बांदीकुई (दौसा) का रहने वाला है। मां की मौत के बाद वह राजगढ़ (अलवर) में नाना सुभाष इंदौरिया के घर रहता था। अर्चना की जिंदगी अप्रैल 2025 में ऋषभ शर्मा से मिलने के बाद बदल गई। दोनों के बीच वॉट्सएप पर रोज बातें होते थी। जल्द ही प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। अर्चना प्रेमी ऋषभ से मिलने के लिए एप के जरिए टैक्सी बुक करके घर से निकल जाती थी। 7 सितंबर 2025 को अर्चना ने 2 साल के छोटे बेटे को साथ लिया। घर से ज्वेलरी-नकदी ली और प्रेमी ऋषभ के साथ भाग गई। ऋषभ उसे पहले जयपुर ले गया, फिर दिसंबर 2025 में भिवाड़ी के टपूकड़ा ले गया। वहां से अर्चना बेटे को लेकर अलवर आ गई। जनवरी 2026 से वह फिर से ऋषभ के साथ रहने लगी। मार्च 2026 में ऋषभ बैंक अधिकारी को टैक्सी से जयपुर लेकर गया, जहां रास्ते में उसे मारने का प्रयास किया। उसके बाद बैंक अधिकारी ने 7 मार्च को पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़ित ने घटना की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी। प्रेमी के खिलाफ कराया था रेप का मामला दर्ज, फिर बयानों से पलटी 22 दिसंबर को अर्चना ने पति और पीहर वालों के साथ थाने में ऋषभ के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि ऋषभ ने उसके 2 साल के बच्चे का हाथ चिमटे से जला दिया था, लेकिन पुलिस जब सेक्शन-164 में बयान दर्ज करवाने गई तो वह अपने ही बयानों से पलट गई। बर्बाद करने की धमकी दी, 50 लाख मांगे प्रेमी को जेल होने के बाद अर्चना ने पति के घर एक लेटर भिजवाया। इसमें उसने बैंक अधिकारी को बर्बाद करने की धमकी दी। लिखा- कोर्ट में मैंने झगड़ा निपटाने के लिए 30 लाख मांगे, लेकिन तुमने ऋषभ को जेल भिजवा दिया। अब 50 लाख रुपए देने होंगे, नहीं तो तुझे और तेरी मां को जान से मरवा देंगे। बच्चों को अनाथ आश्रम में छोड़ देंगे। तेरे खिलाफ राजगढ़ में केस भी दर्ज करवा दिया है। जिस दिन तू कोर्ट में आएगा, उसी दिन तुझे खत्म करवा दिया जाएगा। प्रेमी ने धमकी दी- तुझे मारूंगा नहीं, जिंदा रखूंगा बैंक अधिकारी कर्णव ने बताया- जब मैंने अर्चना और ऋषभ के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया तो ऋषभ ने मुझे फोन पर धमकी दी। धमकी देते हुए ऋषभ ने कहा था कि अभी तो मैं कह रहा हूं, तू 15 दिन का इंतजार कर। अगर तुझे टांगों से पकड़कर नहीं पटका तो मेरा नाम ऋषभ नहीं। अब देखना, तुझे राजगढ़ आना पड़ेगा। तू गलत आदमी से उलझ गया है। मैं तुझे गारंटी देता हूं कि तू भूल जाएगा कि तू कर्णव खत्री था। तेरी नौकरी तक खा जाऊंगा और तुझे भी खा जाऊंगा। तेरी मां जिंदा रहते हुए मर जाएगी। तेरा बाप तुझे 5 साल की उम्र में छोड़कर चला गया था। मैं गारंटी देता हूं कि तू जिंदा ही मर जाएगा। तू इस बात को रिकॉर्ड कर ले, तूने जो मेरे साथ किया है, उसका तू जिंदगी भर अंजाम भुगतेगा। तुझे मारूंगा नहीं, जिंदा रखूंगा।
… ये खबर भी पढ़ें 9 साल के बेटे ने दी मां के खिलाफ गवाही:बोला- पापा की गर्दन मरोड़कर, मुक्के मारे थे; मैं छिपकर सब देखता रहा अलवर में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का मर्डर कर दिया था। SC-ST कोर्ट में शनिवार को महिला के खिलाफ 9 साल के नाबालिग बेटे ने गवाही दी। कोर्ट ने बच्चे के मौखिक बयान सुनने के बाद गवाही को अगली तारीख तक के लिए स्थगित (डेफर) कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)